Bharat Express DD Free Dish

बाबर आजम ने फिर से छोड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब एक बार फिर से बाबर आजम ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है.

Babar Azam, T20, World Record

Babar Azam resigned from captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इसकी जानकारी दी है. बाबर आजम ने कहा कप्तानी का एक्सपीरियंस शानदार रहा. उन्होंने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया. बाबर आजम ने कहा कि मैं आपके अटूट समर्थन और विश्वास करने के लिए आभारी हैं, आपका उत्साह मेरे लिए काफी मायने रखता है.

बाबर आजम ने दिया इस्तीफा

बाबर आजम ने एक्स पर लिखा, ‘डियर फैंस, मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं. मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई सूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं.’

आजम ने आगे लिखा, ‘कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है. मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है. पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाऊंगा.’

फैंस का जताया आभार

‘मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं. आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैंने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं. आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.’

यह कोई पहली बार नहीं है जब बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है. इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनको पाकिस्तान की कप्तानी ने हटा दिया गया था. हालांकि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है. बाबर आजम पाकिस्तान के सफेद गेंद टीम कप्तान थे. जबकि शान मसूद इस समय पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं.


ये भी पढ़ें- India Vs Bangladesh: कई विश्व रिकॉर्ड का गवाह बना कानपुर टेस्ट मैच


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read