खेल

BCCI ने इस भारतीय को दी ऑक्शन की जिम्मेदारी, IPL और WPL में यह महिला कराएगी नीलामी

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते कुछ सालों में ऐसे कई फैसले लिए हैं, जो मिसाल बनी है. चाहे वह महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत को लेकर हो या महिला खिलाड़ियों के वेतन को लेकर. अब एक बार फिर से बोर्ड ने अपनी टी20 लीग्स को लेकर बड़ा कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) दोनों का ऑक्शन एक भारतीय के हाथों में होगा.

मल्लिका सागर रच सकती है इतिहास

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग और महिला प्रीमियर लीग की ऑक्शन कराने की जिम्मेदारी मल्लिका सागर को दी है. पिछले सीजन में सागर को महिला प्रीमियर लीग की जिम्मेदारी उठाई थी लेकिन यह पहला मौका है, जब मल्लिका आईपीएल में भी बोली लगवाएंगी. इससे पहले किसी भी महिला ने यह नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई ने भारतीय को दी जिम्मेदारी

आईपीएल 2007 से लेकर 2018 तक का ऑक्शन रिचर्ड मेडले ने किया था. रिचर्ड वेल्स के रहने वाले हैं. वहीं साल 2018 के बाद से ऑक्शन की जिम्मेदारी ह्यूज एडमीड्स ब्रिटेन के रहने वाले हैं. साल 2021 में उनके बेहोश होने पर चारू शर्मा ने ऑक्शन कराया था. लेकिन वह पहली पसंद नहीं थे. अब बीसीसीआई ने यह जिम्मेदारी एक भारतीय को दी है.

ये भी पढ़ें- रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर-फीमेल अवार्ड से किया गया सम्मानित

मुंबई की रहने वाली है मल्लिका सागर

मल्लिका सागर मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है. उन्होंने फिलाडेल्फिया में ब्रायन मावर कॉलेज से इतिहास में डिग्री हासिल की. इसके बाद 2001 में वह क्रिस्टी में बतौर ऑक्शनियर अपने करियर की शुरूआत की थी.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने ऋतुराज गायकवाड़, तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago