देश

गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड पर HC की टिप्पणी- जेल में हत्या बड़ा षड्यंत्र, SIT से हो जांच, सरकार से मांगा जवाब

Ranchi : धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद स्वतः संज्ञान पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि यह घटना एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है. जेल में हथियार पहुंचना और हत्या होना बड़ी बात है. SIT बनाकर इस मामले की जांच होनी चाहिए. माननीय अदालत ने सरकार से इस पूरे मामले पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा.

आईजी ने दी कारवाई की जानकारी

सुनवाई में जेल आईजी उमा शंकर सिंह अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उपस्थित हुए. अदालत ने उनसे पूछा कि अब तक की जांच में उन्हें क्या पता चला? उन्होंने अदालत को बताया कि सेफ्टी मेजर का पूरा ख्याल रखा गया है. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया जिन लोगों की लापरवाही दिखी है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. अब तक घटना में शामिल चार-पांच अभियुक्तों की पहचान की गयी है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जेल आईजी ने यह माना कि जेल की सुरक्षा में चूक हुई है.

यह भी पढ़िए: फिर दहला पेशावर! स्कूल के पास IED ब्लास्ट में 2 बच्चे समेत 7 लोग घायल, जांच में जुटी एजेंसियां

वरीय अधिकारियों की टीम मामले की कर रही जांच

चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंदा सेन की खंडपीठ में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और वरीय अधिकारियों की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

— भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago