Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीसीसीआई ने बेंगलुरू में नए एनसीए का उद्घाटन किया

बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल तीन विश्व स्तरीय मैदान और 86 पिच हैं, जिनमें इनडोर और आउटडोर दोनों क्षेत्र शामिल हैं.

BCCI

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बीसीसीआई ने एक और पहल की है. आज रविवार को बेंगलुरु में नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का उद्घाटन किया गया . विश्व स्तरीय इस अकादमी को अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के नाम से जाना जाएगा. इससे पहले यह 2000 में अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में था.

अब, बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल तीन विश्व स्तरीय मैदान और 86 पिच हैं, जिनमें इनडोर और आउटडोर दोनों क्षेत्र शामिल हैं. नई तकनीक से भरपूर यह मैदान खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग करने में मदद करेगा. ग्राउंड ए मुख्य मैदान है, और इसमें 85 गज की बाउंड्री है, जिसमें खेलने के लिए 13 लाल मीट्टी की पिच हैं जबकि अन्य ग्राउंड भी अलग-अलग मिट्टी से तैयार किये गए हैं.

इसमें अभ्यास के लिए 45 शानदार आउटडोर नेट पिच भी हैं. साथ ही फील्डिंग अभ्यास क्षेत्र और छह आउटडोर रनिंग ट्रैक हैं. इनडोर अभ्यास सुविधा में यूके और ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम टर्फ के साथ आठ पिच हैं, साथ ही 80 मीटर का कॉमन रन-अप एरिया भी है. इसमें बड़े, मजबूत ग्लास पैनल भी हैं. इस तरह की कई आधुनिक सुविधाओं का यहां विशेष ध्यान रखा गया है. बीसीसीआई सीओई सचिव जय शाह का उद्देश्य विश्व स्तरीय सुविधाओं के माध्यम से भारत में खेल प्रशिक्षण और विकास में क्रांति लाना, एथलीटों की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देना और वैश्विक खेल क्षेत्र में देश का दर्जा बढ़ाना है.


ये भी पढ़ें- India vs Bangladesh 2nd Test: तीसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण रद्द


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital