देश

CM नीतीश कुमार की वाराणसी में होने वाली रैली रद्द, योगी सरकार पर भड़की RJD, कहा- तानाशाही चल रही…

CM Nitish kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को उत्तर प्रदेश में झटका लगा है. दरअसल सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक रैली करने वाले थे. लेकिन अब इसको रद्द कर दिया गया है. उन्हें वाराणसी के अंतगर्त आने वाली रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर को एक रैली करनी थी. बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी है. इसके चलते ही रेली को रद्द करने का फैसला लिया गया है. वहीं अधिकारियों द्वारा अनुमित नहीं मिलने पर जदयू ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार की कड़ी आलोचना की.

पार्टी की तरफ से कहा है कि योगी सरकार के दबाव के चलते प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी है. जाहिर है लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते नीतीश कुमार को यहां रैली कर रही थी. जदयू के यूपी में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जाती रही है.

पहले दी अनुमति, फिर अब क्यों किया मना

वहीं सीएम नीतीश कुमार की रैली रद्द होने पर जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने न्यूज एजेंसी भाषा से कहा कि- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसंबर को वाराणसी के रोहनिया में होने वाली सार्वजनिक सभा रद्द कर दी गई है. रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है. यहां एक नीतीश कुमार को एक सार्वजनिक बैठक करनी थी. स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के दबाव के कारण हमें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया. हालांकि हमसे पहले कह दिया गया था कि रैली करने की अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन गुरुवार को उन्होंने मना कर दिया.

योगी सरकार की चल रही तानाशाही

जदयू के दिग्गज नेता ने आगे यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तानाशाही चल रही है. हमें वाराणसी में अपने पार्टी मुखिया की सार्वजनिक सभा न करने देना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है. हम अब जल्द ही आगे सार्वजनिक सभा के लिए दूसरी तारीख की घोषणा करेंगे. हमारी पार्टी जल्द ही बीजेपी को असली चेहरा सामने लाने के लिए उत्तर प्रदेश में एक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी हम लोकसभा चुनाव के लिए एक ठोस रणनीति तैयार कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago