खेल

ईशान-अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखने के मामले पर जय शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दोनों को बाहर रखने का फैसला अजित अगरकर का

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर रखने का फैसला मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर का था. बीसीसीआई से निर्देश मिलने के बावजूद घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलने पर ईशान और अय्यर को अनुबंध से बाहर रखा गया. ईशान पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद लंबे ब्रेक पर चले गए और आईपीएल में ही लौटे. वहीं अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में सेमीफाइनल और फाइनल समेत मुंबई के लिये कुछ मैच खेले.

मैं सिर्फ बैठक बुलाता हूं- जय शाह

मुंबई टीम जब रणजी खेल रही थी, तब अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के मुंबई शिविर में भाग ले रहे थे. शाह ने बीसीसीआई कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में कहा,‘‘आप संविधान देख सकते हैं. मैं बस चयन समिति की बैठक बुलाता हूं.’’ उन्होंने कहा,‘‘वह फैसला अजित अगरकर का था. जब इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला तो उन्हें बाहर रखने का फैसला अगरकर का ही था. मेरा काम बस उस पर अमल करने का है. हमें संजू सैमसन जैसा अच्छा खिलाड़ी मिल गया. कोई भी अपरिहार्य नहीं है.’’

जय शाह की दोनों खिलाड़ियों से क्या बात हुई

शाह ने कहा कि उन्होंने बाद में दोनों खिलाड़ियों से बात भी की. उन्होंने आगे कहा कि,‘‘मैने उनसे बात की. मीडिया में रिपोर्ट भी आई थी. हार्दिक पंड्या ने भी कहा था कि अगर बीसीसीआई सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये उन्हें चुनता है तो वह विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिये तैयार हैं. हर खिलाड़ी को खेलना होगा, भले ही वह नहीं चाहता हो.’’ गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद उन्होंने ईशान से क्या बातचीत की, यह पूछने पर शाह ने कहा,‘‘मैने उसे कोई सलाह नहीं दी. यह दोस्ताना बातचीत थी कि उसे अच्छा खेलना चाहिये. मैं सभी खिलाड़ियों से ऐसे ही बात करता हूं.’’

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी (अक्तूबर, 2023 से सितंबर 2024 तक)

ग्रेड ए प्लस- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.

ग्रेड ए- आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या.

ग्रेड बी- सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल.

ग्रेड सी- तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत, आवेश खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC Vs RR: संजू के आउट होते ही पलटा मैच का रुख, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

12 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

12 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

12 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

13 minutes ago