खेल

BCCI की नई नेशनल क्रिकेट अकादमी का काम लगभग पूरा हुआ, जय शाह ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर, बेंगलुरु में बन रही नई नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह अकादमी जल्द ही शुरू होने वाली है.

जय शाह ने पोस्ट में लिखा, “बीसीसीआई की नई नेशनल क्रिकेट अकादमी का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही यह बेंगलुरु में ओपन हो जाएगी. नए एनसीए में तीन विश्व स्तरीय खेल मैदान, 45 प्रैक्टिस पिच, इंडोर क्रिकेट पिच, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और आधुनिक ट्रेनिंग, रिकवरी व खेल विज्ञान की सुविधाएं होंगी.”

जय शाह ने कहा कि यह पहल हमारे देश के मौजूदा और भावी क्रिकेटरों को सर्वश्रेष्ठ वातावरण में अपने कौशल को विकसित करने में मदद करेगी. जय शाह ने अपनी पोस्ट में अकादमी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है. उम्मीद की जा रही है कि यह अकादमी भारतीय क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को निखारने का प्रमुख केंद्र बनेगी और देश के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगी.

मालूम हो कि, नेशनल क्रिकेट अकादमी में भारतीय क्रिकेट में युवा प्रतिभा को तराशने और उनको सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तैयार करने का कार्य होता रहा है. राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में एनसीए अनेकों युवा प्रतिभाओं को सीनियर टीम के लिए विकसित करने के लिए काफी चर्चाओं में रही थी. इसके अलावा एनसीए में चोटिल खिलाड़ी अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी के लिए भी जाते हैं.

ये भी पढ़ें- India-Sri Lanka के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज, 7 महीने बाद ODI खेलेंगे रोहित-विराट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

51 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago