खेल

IND vs ENG: टीम इंडिया के खिलाफ बेन डकेट ने रचा इतिहास, 24 साल किसी खिलाड़ी ने पहली बार किया ये कारनामा

Ben Duckett New Record: राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. टेस्ट मैच में डकेट भारत में टीम इंडिया के खिलाफ साल 2000 के बाद पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 150 से कम गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार किया है. इस मामले में उन्होंने अपनी ही टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया है. बेन से पहले कोई भी बल्लेबाज भारतीय धरती पर इतनी कम गेंदों में एक पारी में 150 रन नहीं बना सका है.

बेन डकेट ने बनाया नया कीर्तिमान

राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 151 गेंदों में दो छक्के और 23 चौके की मदद से 153 रनों की पारी खेली. डकेट ने 150 रन पूरा करते ही इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज इंजमाम उल हक, ओली पोप और अपनी टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया.

डकेट ने बनाया सबसे तेज 150 रन

साल 2000 के बाद बेन डकेट पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत में 139 गेंदों में 150 रन बनाए. उनसे पहले केविन पीटरसन ने 201 गेंदों का सामना करते हुए ये कारनामा किया था. वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने 209 गेंदों में 150 रन बनाए थे. जबकि, इंग्लैंड टीम के ओली पोप 212 गेंदों में 150 रन बनाए थे. हैदराबाद टेस्ट में ओली पोप ने ये कमाल किया था. वहीं साल 2010 में ब्रैंडम मैकुलम ने न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए 218 गेंदों में 150 रन बनाए थे. मैकुलम ने हैदराबाद में खेलते हुए यह कमाल किया था.

बेन डकेट ने खेली शानदार पारी

बेन डकेट की पारी ने इंग्लैंड के लिए काफी फायदेमंद रहा. हालांकि, डकेट के आउट होने के बाद पूरी टीम जल्द ही बिखड़ गई. तीसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच ब्रेक के बाद 11 ओवर के भीतर पूरी टीम ढेर हो गई. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 319 रन बनाए. टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर अभी भी 126 रन से आगे हैं.

ये भी पढ़ें- तीसरे टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका…500 विकेट लेने वाले आर अश्विन हुए बाहर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

25 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

57 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

1 hour ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago