Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Buchi Babu Tournament: मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव

Buchi Babu Tournament: बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के पास अपने गेम को तराशने का मौका है.

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

Buchi Babu Tournament: श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव 15 अगस्त से शुरू होने वाले बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे. यह दोनों खिलाड़ी कोयंबटूर में 27 अगस्त से शुरू हो रहे मैच में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेलेंगे. पिछले सप्ताह सूर्यकुमार द्वारा अपनी भागीदारी की पुष्टि करने के बाद, मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव दीपक पाटिल ने मंगलवार को एक बयान जारी कर जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए अय्यर की उपलब्धता की पुष्टि की.

बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के पास अपने गेम को तराशने का मौका है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अय्यर टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए उत्सुक हैं. यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अय्यर के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है.

सूर्यकुमार यादव के लिए टेस्ट मैच खेलने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करने के लिए भी यह अहम टूर्नामेंट है। सूर्यकुमार ने हाल ही में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने की अपनी इच्छा प्रदर्शित की थी. इससे पहले बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने की बात कही थी. यह टूर्नामेंट भारत के रेड बॉल सीजन के लिए तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में सरफराज खान मुंबई की कप्तानी करेंगे.

ये भी पढ़ें- ईशान किशन की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे झारखंड की कमान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital