भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (तस्वीर सोर्स - X)
ICC World Cup 2023 IND vs AUS: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. पांच अक्टूबर को पहले मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. भारत का पहला मैच रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. लेकिन मैच से पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गये हैं. ऐसे में पहले मैच में उनके नहीं खेलने की अटकलें लगाए जा रहे थे. इसी बीच भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने गिल के पहले मैच में खेलने के संकेत दिए हैं.
टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के खेलने की संभावना है. भारत का पहला मुकाबला रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं गिल फिलहाल डेंगू बीमारी से जूझ रहे हैं. लेकिन भारतीय कोच द्रविड़ ने कहा कि 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के अभी भी खेलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी बाहर नहीं किया गया है.
शुक्रवार को कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि मेडिकल टीम दैनिक आधार पर उनकी निगरानी कर रहा है. हमारे पास अभी 36 घंटे हैं, हम देखेंगे कि वे क्या निर्णय लेते हैं. वह आज बेहतर महसूस कर रहे होंगे. गिल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उतरने को लेकर उन्होंने कहा कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अभी भी खेलने की दौड़ में हैं. मेडिकल टीम फिलहाल उन्हें बाहर नहीं किया है. उनकी निगरानी की जा रही है. प्रतिदिन के आधार पर उनकी निगरानी होती रहेगी. परसों देखा जाएगा कि वह कैसा महसूस करता है.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल, दो दिन बाद है भारत का पहला मैच
बता दें कि अगर शुभमन गिल को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर कर दिया जाता है तो उनके जगह पर युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है. वो भारत के शीर्ष क्रम में टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी एक विकल्प मौजूद है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…