Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ गेम्स पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं. इसमें पूरे विश्व से 54 देश शामिल होते हैं. इस बार होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेम्बली में हुई बैठक में भारत के अहमदाबाद शहर के नाम को औपचारिक मंजूरी मिल गई है.
भारत ने पिछली बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी। इस बार, यह आयोजन अहमदाबाद में होने वाला है, जहां पिछले एक दशक में खेल के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है. 2010 में भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल जीते थे.
9 देश कर चुके हैं मेजबानी
कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किसी भी देश के लिए सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि, विकास क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विजन का भी प्रतीक माना जाता है. अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित कुल 9 देश इसकी मेजबानी कर चुके हैं. भारत को दूसरी बार मेजबानी करने का अधिकार मिला है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने से ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी मजबूत होगी. भारत 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है. PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले की से इसका एलान भी किया था. पिछले साल नवंबर में भारत ने ओलंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की थी.
From 2010 to 2030, India returns to the #CommonwealthGames stage with unmatched ambition. 🇮🇳🔥
The centenary edition on Indian soil will inspire millions and ignite the dreams of future champions.#CWG2030InBHARAT@YASMinistry @Media_SAI @mansukhmandviya pic.twitter.com/cqsk7Yvabv
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) November 26, 2025
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना अपनी शादी टलने के बाद KBC में आएंगी नजर? टीम के बाकी सदस्य भी लेंगे हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास बेहद दिलचस्प है. यह एक मल्टी-स्पोर्ट्स अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें ब्रिटिश शासन वाले देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. फिलहाल, इसमें 54 सदस्य देश हैं. इन गेम्स की शुरुआत 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर से हुई थी. पहले इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था. 1978 से इसका नाम ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ हो गया. इस आयोजन की खास बात यह है कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स को 100 साल पूरे होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




