Bharat Express DD Free Dish

क्रिकेट इतिहास की पहली बार नो बॉल किसने फेंकी थी? जानें रोचक तथ्य

No Ball History: गॉल टेस्ट में रवींद्र जडेजा की नो बॉल चर्चा में रही. क्या आपको पता है क्रिकेट इतिहास की पहली नो बॉल कब फेंकी गई थी?

Who bowled the first no-ball in the history of cricket?

पहली बार नो बॉल किसने फेंकी थी?

No Ball History: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने चार नो बॉल (No Ball) फेंकीं. खास चर्चा उस गेंद की रही जिस पर उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) को आउट किया था लेकिन वह नो बॉल (No Ball) निकली. बाद में जडेजा ने ही उनका विकेट लिया लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

पहली बार कब फेंकी गई थी नो बॉल?

क्रिकेट इतिहास में पहली बार नो बॉल 15 जुलाई 1822 को दर्ज हुई थी. लॉर्ड्स में केंट और एमसीसी के बीच मैच में जॉन विल्स की गेंद को राउंड-आर्म बॉलिंग के कारण अवैध करार दिया गया. उस दौर में केवल अंडरआर्म बॉलिंग ही मान्य थी. विल्स ने अपनी बहन के साथ अभ्यास करते हुए राउंड-आर्म तकनीक सीखी थी और यही इतिहास की पहली नो बॉल बनी.

सबसे ज्यादा नो बॉल वाला मैच

क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल 1977 में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट में फेंकी गईं. ब्रिजटाउन में हुए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 103 नो बॉल फेंकीं. यह अब तक का इकलौता टेस्ट है जिसमें 100 से ज्यादा नो बॉल दर्ज हुईं. 1988 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में भी 90 नो बॉल फेंकी गई थीं.

ये भी पढ़ें-हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का खुला खाता, साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हराया, ‘पूल-डी’ के टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाला खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम है. उन्होंने अपने करियर में कुल 472 नो बॉल फेंकीं. वेस्टइंडीज के फिडल एडवर्ड्स ने 325 नो बॉल फेंकीं. भारत की ओर से ईशांत शर्मा इस मामले में सबसे आगे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 314 नो बॉल फेंकीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read