खेल

MS Dhoni ने घुटने की कराई जांच, अस्पताल में होना पड़ सकता है भर्ती!

MS Dhoni knee injury: आईपीएल 2023 के दौरान एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे थे. कई बार उन्हें मैदान पर दर्द से कराहते और परेशान देखा गया. लेकिन फिर भी धोनी ने हार नहीं मानी और अपनी टीम को आईपीएल की 5वीं ट्रॉफी जीतने में मदद की. अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद खबर आ रही है कि एमएस धोनी ने अस्पताल जाकर अपना टेस्ट कराया. रिपोर्ट्स की माने तो एमएस इलाज कराने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल गए थे. हो सकता है कि उन्हें बाद में भर्ती भी किया जाए. हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बता दें, धोनी सीजन के पहले से ही घुटने की इंजरी से परेशान थे. उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान इसका ध्यान रखना था की उनकी चोट और ना बढ़े इसलिए वो नी कैप पहनकर नजर आए. कई मौके ऐसे भी आए जब वो प्लेइंग-11 से बाहर भी हो सकते थे. लेकिन धोनी ने हिम्मत दिखाते हुए सारे मैच खेले. हालांकि, चोट के के बावजूद उनके खेल पर कोई फर्क नहीं पड़ा और, धोनी ने आईपीएल 2023 में सभी 16 मैच खेले और अपना बेस्ट दिया.

ये भी पढ़ें: IPL Final 2023: धमाकेदार जीत के बाद भगवान की शरण में CSK, तिरुपति मंदिर में की खास पूजा, देखें PHOTOS

माही के करियर पर बड़ा खतरा है ये इंजरी

41 साल के एमएस धोनी ने अपने करियर के दौरान बहुत कुछ हासिल किया है, और अपने फैंस के लिए अब तक आईपीएल खेलते आए हैं. अब सवाल ये है कि क्या माही आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे. इस सवाल का जवाब तो एमएस ने दे दिया है. लेकिन उनकी इंजरी और फिटनेस उनके लिए परेशानी बन रही है.

IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni!

जब से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हुआ था तब से धोनी की रिटायरमेंट की अटकलें चल रही थी. कहा जा रहा था कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा. धोनी के नेतृत्व में, सीएसके ने सोमवार को अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. जीत के बाद, जब सीएसके के कप्तान से सवाल किया गया कि क्या ये उनका आखिरी सीजन है तो माही ने जवाब दिया. ‘अगर आप देखें तो यह मेरे संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है. लेकिन इस साल मैं जहां भी रहा हूं, जितना प्यार और स्नेह मुझे दिखाया गया है, मेरे लिए यह कहना आसान होता कि ‘बहुत-बहुत धन्यवाद’. लेकिन मेरे लिए मुश्किल काम अगले 9 महीनों तक कड़ी मेहनत करना और वापस आकर आईपीएल का कम से कम एक और सीजन खेलना है. बहुत कुछ शरीर पर निर्भर करता है, मेरे पास फैसला करने के लिए 6-7 महीने हैं. यह मेरे लिए एक उपहार की तरह होगा, यह मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन यह एक उपहार है.

सीएसके के कप्तान ने 250 आईपीएल मैचों में भाग लेने वाले पहले क्रिकेटर बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने 10 प्रभावशाली आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की है, जिनमें से पांच में विजयी हुए हैं. गौरतलब है कि धोनी ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल फाइनल में पहुंचे थे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

35 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

49 minutes ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

1 hour ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

1 hour ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

2 hours ago