खेल

WTC Final 2023: ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11, खत्म होगा लंबा इंतजार!

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के लिए अब एक महीने से भी कम का समय बाकी है. डब्ल्यूटीसी का फाइनल बुधवार, 7 जून, 2023 से लंदन के ओवल में खेला जाएगा. साल 2013 के बाद भारत के नाम एक भी ICC ट्रॉफी नहीं है, और अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के खिताब को जीत लेता है, तो एक लंबे इंतजार के बाद भारत की झोली में ये ट्रॉफी आएगी. रोहित शर्मा की कप्तानी का भी ये असली टेस्ट होगा. अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा की आखिर इस बार टीम इंडिया का प्लेइंग-11 सही फिट बैठेगा या नहीं क्योंकि कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे और चैम्पियनशिप में अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 उतारेंगे.

क्या होगा टीम कॉम्बिनेशन

इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया अपना बड़ा सपना पूरा करने मैदान में उतरेगी. आईपीएल 2023 के तुरंत बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है. बीते कुछ दिन टीम कॉम्बिनेशन को लेकर हमेश सवाल उठे हैं. मगर इस बार ऐसा लग रहा है कि शायद टीम इंडिया एक शानदार टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरे क्योंकि कई ऐसे खिलाड़ी है जो शानदार लय में है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ‘ब्रह्मास्त्र’, अब भारत की जीत पक्की!

बतौर ओपनर शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए सबसे अहम कड़ी है जिनका साथ कप्तान खुद देंगे. मीडिल ऑर्डर में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे मोर्चा संभालेंगे. वहीं विकेटकीपिंग में रोहित किसे मौका देते है ये देखना बेहद खास होगा. इतना ही नहीं इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी धमाल मचा सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. वहीं स्पिन की कमान जडेजा और अश्विन के पास होगी. ऑस्ट्रेलिया की पिच पर कंगारू टीम के लिए ये दोनों सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं.

WTC Final में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (C), विराट कोहली, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (WK), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

3 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

16 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

31 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

60 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

1 hour ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

1 hour ago