Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CWG 2026: 10वें दिन भारत का ऐतिहासिक धमाका, पीएम मोदी ने दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) के 10वें दिन भारत ने 7 गोल्ड सहित 16 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. बॉक्सिंग में 10 मेडल आए. पीएम मोदी ने सचिन, लवलीना, अरुंधति और सोमन राणा सहित सभी विजेताओं की जमकर तारीफ की है.

Commonwealth Games PM Modi

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 का 10वां दिन भारत के खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सबसे धाकड़ प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 16 मेडल अपनी झोली में डाल लिए, जिनमें 7 शानदार गोल्ड मेडल शामिल हैं. इस जीत के साथ ही देश में पदकों का आंकड़ा 38 के पार पहुंच गया है. इस ऐतिहासिक कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी खुद को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सभी पदकवीरों को खास अंदाज़ में बधाई दी.

मुक्केबाजों का जलवा: रिंग में एक साथ आए 10 मेडल

10वें दिन पूरी दुनिया ने भारतीय मुक्केबाजों का खौफनाक जलवा देखा. बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम किए. पीएम मोदी ने 60 किग्रा इवेंट में गोल्ड जीतने वाले सचिन सिवाच को बधाई देते हुए लिखा कि उनकी यह जीत कई युवा बॉक्सर्स को प्रेरित करेगी.

महिला मुक्केबाजों ने तो रिंग में तूफान ही ला दिया! पीएम मोदी ने महिलाओं की 70 किग्रा में शानदार तकनीक दिखाने वाली अरुंधति चौधरी, 60 किग्रा में प्रिया घांगस, 51 किग्रा में साक्षी, 54 किग्रा में प्रीति और 57 किग्रा में जैस्मिन लैम्बोरिया को उनके बेहतरीन गोल्ड मेडल के लिए शुभकामनाएं दीं. वहीं, अनुभवी मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और जादुमनी सिंह मंडेंगबाम (55 किग्रा) की सिल्वर मेडल जीत पर भी पीएम ने जमकर तारीफ की.

ट्रैक एंड फील्ड: सोमन राणा ने रचा इतिहास

बॉक्सिंग के अलावा ट्रैक एंड फील्ड में भी भारत का डंका बजा. शॉट पुट एफ57 इवेंट में सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. यह इस इवेंट में भारत का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड है. पीएम मोदी ने उनके फोकस और अटूट संकल्प की दाद दी. इसी स्पर्धा में सिल्वर जीतने वाले शुभम जुयाल की भी पीएम ने जबरदस्त तकनीक के लिए सराहना की.

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम शनिवार: 10वें भारत को मिले 8 गोल्ड समेत 16 मेडल, कहां पहुंची टैली?

38 मेडल और कारवां लगातार जारी

जंपिंग इवेंट में भी भारत पीछे नहीं रहा. ट्रिपल जंप में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रवीण चिथ्रावेल ने सिल्वर और सेल्वा प्रभु थिरुमरन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. पीएम मोदी के इन उत्साहवर्धक संदेशों ने खिलाड़ियों का जोश दोगुना कर दिया है. 38 मेडल के साथ भारतीय कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है, और अब देखना है कि ग्लासगो से भारत और कितने स्वर्णिम पन्ने लेकर लौटता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital