खेल

AUS vs PAK: टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर का है शानदार रिकॉर्ड, बना चुके हैं नाबाद 335 रन

AUS vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. शान मसूद की अगुवाई में पाक टीम वहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसके बाद वह क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे. डेविड वॉर्नर की कोशिश होगी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहें. वैसे बात करें तो डेविड वॉर्नर का पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. उन्होंने इस फॉर्मेट में इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी खेली है.

वॉर्नर सभी फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं. टेस्ट में भी उन्होंने खुद को काफी साबित किया है. इस प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने में वॉर्नर को ज्यादा मजा आता है. पाकिस्तान के खिलाफ दस टेस्ट मैचों में जमकर रन बनाए हैं. इतना ही नहीं वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वाधिक रन भी इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर का बेहतरीन रिकॉर्ड

शान मसूद की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के सामने डेविड वॉर्नर से निपटने की बड़ी चुनौती होगी. डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दस मैचों की 16 पारियों में 1253 रन बनाए हैं. इसमें उनके नाम पांच शतक और चार फिफ्टी दर्ज है. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक नाबाद 335 रन की पारी खेली है, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर है. टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने दस छक्के और 140 चौके भी लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत के खिलाफ T20, ODI और टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, बवुमा और रबाडा को दिया गया आराम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

26 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

45 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

47 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

54 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

54 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago