खेल

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी!

IND vs SA Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दस दिसंबर से महामुकाबला शुरू होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच तीनों फॉर्मेट में भिड़ंत होगी. तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इसके पहले एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे टीम इंडिया और उसके फैंस की टेंशन बढ़ सकती है. दरअसल एक खिलाड़ी टी20 और वनडे सीरीज या फिर दोनों सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

दीपक चाहर हो सकते हैं सीरीज से बाहर

भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले जिन खिलाड़ी के टीम से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है, उस खिलाड़ी का नाम दीपक चाहल है. जिनके पिता की तबीयत बहुत खराब है और वह इस समय क्रिटिकल स्टेज में हैं. इसी के चलते दीपक चाहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेल पाए थे. अब वह दस से 14 दिसंबर के बीच होने वाले टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो चुकी है लेकिन दीपक चाहर टीम के साथ नहीं गए हैं. 17 दिसंबर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

चाहर के बाहर होने पर ठाकुर को मिल सकती है एंट्री

साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पर नजर डाले तो टी20 के लिए 17 सदस्यीय और वनडे के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है. दोनों टीमें में चार-चार तेज गेंदबाज हैं. वहीं दीपक चाहर एक मात्र ऑलराउंडर विकल्प हैं. ऐसे में चाहर अगर बाहर होते हैं तो शार्दूल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र में आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, तीखी नोंकझोंक का वीडिया वायरल

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम

टी20 टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह.

वनडे टीम

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

42 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago