खेल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल खेलेंगे या नहीं

Ricky ponting on Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे. इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए थे. उसके बाद से ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए. कयास लगाया जा रहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने पंच के आईपीएल खेलने को लेकर जानकारी दी है.

पंत को लेकर आई अच्छी खबर

दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रिकी पोंटिंग ने अच्छी खबर दी है. उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत इस साल आईपीएल खेलने को लेकर आश्वस्त हैं. हालांकि, यह तय नहीं है कि वह विकेटकीपिंग और कप्तानी करेंगे. बता दें कि पिछले साल डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा था. आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेले गए 14 मैच में से केवल 5 मैच में जीत दर्ज कर पाई थी.

रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?

पंच के खेलने को लेकर रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ऋषभ को भरोसा है कि वह खेलने के लिए फिट होंगे. हालांकि, वह किस क्षमता में होंगे, इसके लेकर हम अभी निश्चित नहीं हैं. पोटिंग ने आगे कहा कि आपने सोशल मीडिया पर चीजें देखी होंगी. वह अच्छे से दौड़ रहे हैं, लेकिन हम पहले मैच से सिर्फ 6 सप्ताह दूर हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें भरोसा नहीं है कि वह इस साल विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि मैं उनसे पूछा तो वह कहेंगे हर गेंद खेलेंगे, विकेटकीपिंग करेंगे और नंबर 4 पर बल्लेबाजी भी करेंगे, वह ऐसे ही स्वभाव के हैं.

पंत तैयार नहीं हुए तो वॉर्नर करेंगे करेंगे कप्तानी

दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने आगे कहा कि वह डायनेमिक खिलाड़ी हैं. वह हमारे कप्तान हैं. हमें पिछले सीजन में उनकी कमी खली. अगर आप उनकी पिछले 12-13 महीनों की सफर को समझें, तो यह एक भयावह घटना थी. उन्होंने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि बच गए, फिर क्रिकेट खेलने की बात तो दूर की बात है. हम उम्मीद करते हैं कि वह उपलब्ध होंगे. हम चाहेंगे कि वह कम से कम दस मैच खेलें. पोंटिंग ने कहा कि अगर पंत कप्तानी के लिए नहीं तैयार हुए तो वॉर्नर ही कप्तानी करेंगे.

ये भी पढ़ें- WTC 2025: साउथ अफ्रीका की हार से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची न्यूजीलैंड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago