Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WTC 2025: साउथ अफ्रीका की हार से टीम इंडिया को हुआ नुकसान, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 281 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है.

New Zealand Cricket Team

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- आईसीसी)

WTC Point Table Update: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को 281 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. अब न्यूजीलैंड टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं न्यूजीलैंड के जीत के बाद भारत टॉप दो से बाहर हो गया है.

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगाई छलांग

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच माउंट मॉन्गनुई स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने मेहमान टीम को जीत के लिए 529 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 247 रन पर ढेर हो गई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा हुआ है.

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर न्यूजीलैंड

साउथ अफ्रीका को 281 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद न्यूजीलैंड टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है. न्यूजीलैंड इस समय डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 66.66 पॉइंट्स प्रतिशतक के साथ पहले नंबर पर काबिज है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 55 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि, भारत 52.77 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है.

भारत के पास टॉप 2 में आने का मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करती है तो वह डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में आ जाएगा. टीम इंडिया के शुरुआती दो मैच की बात करें तो हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- सचिन धास की बल्लेबाजी के मुरीद हुए आर अश्विन, वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज से की तुलना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital