खेल

निशानेबाज मानिनी कौशिक की याचिका खारिज, पेरिस ओलंपिक ट्रायल में शामिल न करने पर पहुंची थीं हाईकोर्ट

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने निशानेबाज मानिनी कौशिक की आगामी पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर महिला श्रेणी में चयन के लिए हुए ट्रायल में शामिल नहीं करने के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है. न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने अपने आदेश में कहा कि चयन की अर्हता विशेषज्ञों ने तैयार की है. अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती.

चयन मानदंडों के अनुसार

अदालत ने कहा कि इस अदालत की राय में चयन देश के सर्वोत्तम हित में एवं देश भर के सभी खिलाड़ियों पर लागू किए गए मानदंडों के अनुसार किया गया है. उसके समक्ष ऐसा कुछ भी पेश नहीं किया गया है, जो इंगित करे कि याचिकाकर्ता का नाम जानबूझकर हटा दिया गया है या किसी खिलाड़ी के चयन में कोई पक्षपात किया गया है.

याचिकाकर्ता मानिनी ने पेरिस ओलंपिक चयन के लिए हुए ट्रायल से उसे अलग करने को इस आधार पर चुनौती दी थी कि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को पात्रता मानदंड में बदलाव के लिए वर्ष 2023 में एक नया चयन मानदंड नहीं लाना चाहिए था.

ये भी पढ़ें- ‘…एक भी गरीब छूटेगा नहीं’, PM मोदी बोले- किसान सम्मान निधि से ढाई करोड़ किसानों को ₹70 हजार करोड़ मिल चुके

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

4 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

14 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

38 minutes ago