चुनाव

एक क्लिक पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए EC ने की अनूठी पहल, मोदी बोले— 4 जून के बाद INDI Alliance खटाखट-खटाखट टूटकर बिखर जाएगा

Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 16 मई की 10 बड़ी खबरें –

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की अनूठी पहल

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए और मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग ने अनूठी पहल शुरू की है. आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. शुरुआती चार चरणों में लगभग 451 मिलियन लोगों ने मतदान किया है. आयोग ने मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान मतदाताओं की जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के लिए बीसीसीआई के साथ सहयोग किया है. क्रिकेट मैचों के दौरान विभिन्न स्टेडियमों में मतदाता जागरूकता संदेश और गाने बजाए जा रहे हैं. इस अभियान का सबसे ताजा पहलू आईपीएल के विभिन्न स्थानों पर पूर्व-रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर द्वारा मतदाताओं को संकल्प दिलाना है. इसके अलावा, मतदाता जागरूकता संदेशों को क्रिकेट कमेंट्री में शामिल किया गया है. 10 आईपीएल टीमों के क्रिकेटरों ने अपने रिकॉर्ड किए गए मतदाता जागरूकता संदेशों के साथ मतदाताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है.

‘इंडी अलायंस खटाखट-खटाखट टूटकर बिखर जाएगा’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में फिर चुनावी रैलियां करने पहुंचे. बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रतापगढ़ (उप्र) में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पूरा देश कह रहा है कि इस सरकार (भाजपा-राजग) का तीसरा कार्यकाल और दमदार होगा. 4 जून के बाद INDI Alliance खटाखट-खटाखट टूटकर बिखर जाएगा.

हम राष्ट्रीय स्तर पर ‘INDIA’ गठबंधन का हिस्सा हैं— ममता

सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को बाहर से समर्थन देने की घोषणा के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी गठजोड़ का हिस्सा है और आगे भी रहेगी. बता दें कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के तमलुक में भाषण दे रही थीं. वहां उन्होंने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

पप्पू, लप्पू, घप्पू या सप्पू, कौन बनेगा प्रधानमंत्री— अश्विनी चौबे

भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा, “इस चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन का सूपड़ा साफ करेगी.” इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देने के ममता के बयान पर अश्विनी चौबे ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “पहले तो आप यह तय करें कि आखिर प्रधानमंत्री कौन बनेगा? पप्पू, लप्पू, घप्पू और सप्पू.”

अपने ही प्रचार का खंडन कर रहे हैं मोदी: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले तीन-महीनों से अपने द्वारा किये गये चुनाव प्रचार का खंडन कर रहे हैं और सच यह है कि अब कोई उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर रहा है.

‘पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने वाली सपा को सजा दी चाहिए’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव आरक्षण की झूठी हिमायत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने वाली सपा को इस बार लोकसभा चुनाव में सजा दी जानी चाहिए.

सीएम योगी का हटना अब लगभग तय है: अरविंद केजरीवाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगने के लिए पहुंचे. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेसवार्ता की और फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा. केजरीवाल बोले— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे. पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है. जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई. उनका हटना अब लगभग तय है.

दिग्विजय सिंह को चुनाव में गड़बड़ी की आशंका, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ स्ट्रॉन्ग रूम में सिंबल लोडिंग यूनिट यानी SLU के गायब होने के लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई कर सकता है. दिग्विजय का आरोप है कि राजगढ़ प्रशासन ने SLU वापस चुनाव आयोग को सौंपे है. गुना में SLU स्ट्रॉन्गरूम में सुरक्षित रखी हुई है, लेकिन राजगढ़ में नहीं है, जबकि एक मई को चुनाव आयोग ने सर्कुलर जारी कर सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि SLU को चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर 45 दिनों तक स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाए.

एक भी गरीब हमारी योजनाओं का लाभ लेने से छूटेगा नहीं: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के किसानों से बड़ा वादा किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘अगले 5 वर्षों में किसानों के लिए हमारी योजनाएं कारगर साबित होंगी, एक भी गरीब उनका लाभ लेने से छूटेगा नहीं.’ उन्होंने कहा कि मोदी के काम क्या हैं ये आप सब जानते हैं..इसलिए मैं काम गिनाने नहीं आया हूं. बल्कि अगले 5 वर्षों में और क्या-क्या होगा…मैं आपको उसकी गारंटी देने आया हूं.

मुझे ममता पर भरोसा नहीं, I.N.D.I.A छोड़कर गईं: अधीर रंजन

आज कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं है. वह I.N.D.I.A गठबंधन छोड़कर भाग गई हैं. वह आगे भी गठबंधन छोड़कर जा सकती हैं. ममता पहले कांग्रेस को खत्म करने की बात करती थीं. वह कहती थीं कि कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

56 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago