शोएब बशीर (सोर्स- इंग्लैंड क्रिकेट)
India vs England Test Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. लेकिन पहले मैच से पहले इंग्लैंड टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. पाकिस्तान मूल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल गया है. इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है.
बोर्ड ने बताया कि जल्द ही बशीर भारत दौरे के लिए रवाना होंगे और वह इसी हफ्ते पहुंच भी जाएंगे. शोएब बशीर को वीजा मिलने को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि ये मामला जल्द सुलझ गया, यह देखकर काफी खुशी हुई. बता दें कि शोएब बशीर को पहली बार इंग्लैंड क्रिकेट टीम में चुना गया है लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण वह यूएई में ही रुक गए थे.
20 साल के शोएब बशीर एक अनकैप्ड प्लेयर हैं. उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. उनके वीजा मामले में दोनों देखों के कप्तान का बयान सामने आया है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह वीजा ऑफिस में नहीं बैठते हैं, इसलिए वो ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही भारत आएगा और हमारे देश में क्रिकेट का आनंद उठाएगा.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान.
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, डैन लॉरेंस जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टली, जैक लीज, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट, मार्क वुड.
क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-
IND vs ENG: क्या पुजारा-रहाणे का करियर खत्म? रोहित शर्मा के जवाब से मिले संकेत
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…