दुनिया

Il-76 Crash: दुनिया के सबसे बड़े देश में सैन्‍य विमान हादसे का शिकार, 71 लोगों की मौत, 65 यूक्रेनी कैदी और 6 रशियन थे सवार

Russia Military Plane Crash: दुनिया के सबसे बड़े देश रूस में आज एक सैन्‍यवाहक विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में 71 लोगों की जानें चली गईं. जान गंवाने वालों में 65 यूक्रेनी कैदी और 6 रूसी क्रू-मेंबर बताए जा रहे हैं. यह हादसा बेलगोरोद इलाके में हुआ.

जो विमान हादसे का शिकार हुआ, उसे Il-76 कहा जाता है. IL-76 रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है. रूसी मीडिया RT ने हादसे की फुटेज जारी की है. फुटेज में रूसी मिलिट्री का ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है.

पश्चिमी देशों की मीडिया में इस हादसे के लिए रूस को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है, क्‍योंकि मरने वालों में ज्‍यादातर यूक्रेनी कैदी थे. हालांकि, रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस घटना के पीछे यूक्रेन की साजिश बताई है. रशियन डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने एक बयान में अभी कहा- यह हादसा यूक्रेन के कारण हुआ. यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई.

रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने मिसाइल से हमला करके अपने ही नागरिकों की जान ले ली. रशियन सरकार के मुताबिक, विमान में सवार लोगों को रूस-यूक्रेन तनाव के बीच कैदियों की अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था. रूस ने इस घटना को एक आतंकी हमला भी करार दिया है.

यह भी पढिए- Fire Accident In China: आग से जलकर ध्‍वस्‍त हुआ चीन का शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 39 लोग जिंदा जले, 102 बचाए गए

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago