खेल

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, ‘बैजबॉल’ का बनाया मजाक, एशेज सीरीज में 1-0 से आगे कंगारू

England vs Australia Ashes Series 2023: बर्मिंघम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया और इस जीत के साथ एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड के लिए यह एक शर्मनाक हार रही क्योंकि इंग्लिश टीम ने अपने घर में यह मुकाबला अंतिम समय में गंवा दिया. इस हार के बाद  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पर भी सवाल उठाए जा रहा है. एशेज के मौजूदा सीजन का आगाज इतना शानदार रहा है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. पांच दिनों का ये मुकाबला अंतिम दिन का रोलर कॉस्टर की तरह चला. मैच का नतीजा आने से पहले ये कहना बेहद मुश्किल था कि आखिर कौन सी टीम जीतेगी. लेकिन अंत में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.

 ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, ‘बैजबॉल’ का बनाया मजाक

अब तक जिस ‘बैजबॉल’ रणनीति की इंग्लैंड की टीम डंका बजाती थी अब उसकी खूब आलोचना हो रही है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की हार की एक वजह उनके गलत फैसले भी हैं. टेस्ट के पहले दिन पारी घोषित करने के फैसले पर भी सवाल उठ चुके हैं. इंग्लैंड की इस हार के बाद एकबार फिर ‘बैजबॉल’ चर्चा में है. इतना ही नहीं सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर टी-20 वाला यह फॉर्मूला कितना लंबा टिक पाएगा.

ये भी पढ़ें: ENG vs AUS, Ashes 1st Test: घर में इंग्लैंड को मिली हार, आखिरी के 40 मिनट का रोमांच, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम के मुंह से छीनी जीत

स्टोक्स पर भारी पड़े कमिंस

दोनों टीमों के पास धाकड़ ऑलराउंडर कप्तान हैं. चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाज कमिंस और स्टोक्स मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडर में गिने जाते हैं. मगर इस मैच के दौरान चाहे कप्तानी और या ऑलराउंडर प्रदर्शन हर मामले में बाजी पैट कमिंस ने मारी. ये एक हैरान करने वाली बात जरूर है लेकिन बेन स्टोक्स के मुकाबले पैट कमिंस को काफी कम आंका जाता है. मगर इस मैच के दौरान कमिंस ने हर मायने में स्टोक्स को पछाड़ा है.

मैच हाइलाइट्स: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. उन्होंने पहली पारी में 8 विकेट पर 393 रन बनाए और पारी घोषित की. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 386 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी में 7 रन की बढ़त मिली. उसने दूसरी पारी में 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 281 रन का लक्ष्य रखा. कंगारू टीम ने मैच को अंतिम दिन आखिरी सत्र में अपने नाम किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

2 hours ago