खेल

INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को मिली हार, 38 रन से मिली शिकस्त

INDW vs ENGW: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 6 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें इंग्लैंड की महिला टीम ने 38 रन से जीत दर्ज की. भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई और टीम को 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

इंग्लैंड ने बनाए 197 रन

इंग्लैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए. नेट साइवर ब्रंट और डैनी व्याट ने अर्धशतकीय पारी खेली. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रंट ने 77 रनों की पारी खेली. वहीं व्याट ने भी  तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने 47 गेंदों में 75 रन बनाए. इसके अलावा छठे क्रम पर एमी जोन्स ने 9 गेंदों में 23 रनों की तेज पारी खेली.

भारत को 38 रन से मिली हार

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को तीसरे ही ओवर में 20 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली. इशके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 26 रन ऋचा घोस ने 21 रन, कनिका अहुजा ने 15 रन और पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया. इस तरह से पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 38 रन से मैच को गंवाना पड़ा. इंग्लैंड की टीम ने 0-1 से बढ़त बना ली है.

भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

इंग्लैंड की महिला टीम

डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago