खेल

IND vs ENG: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर

India vs England Test Series: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं. पहले कयास लगाए जा रहे था कि शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले शमी फिट हो जाएंगे, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. इस कारण भारत को खामियाजा भी भुगतना पड़ा था. पहले टेस्ट मैच में भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. लेकिन सीरीज से पहले भारत के लिए एक बार फिर से बुरी खबर आई है.

टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक फिट नहीं हुए हैं. इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ रहा है. साउथ अफ्रीका के बाद अब मोहम्मद शमी का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल लग रहा है. शमी की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैच से बाहर रहने वाले हैं. वहीं तीसरे मुकाबले से वह टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. हालांकि, इस पर भी संदेह बना हुआ है. क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर बताया जा रहा था कि मोहम्मद शमी खेलेंगे, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक रन, टीम इंडिया के लिए शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज

बता दें कि इस समय टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोट से जुझ रहे हैं. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी चोट से परेशान हैं. इसके कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुना गया. वहीं हार्दिक पंड्या भी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे. वह भी अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago