खेल

इंग्लैंड को स्पेन से हारने के बाद लगा एक और झटका, गैरेथ साउथगेट ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

यूरो कप 2024 के फाइनल में स्पेन से हार झेलने के बाद इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य कोच गैरेथ साउथगेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साउथगेट ने इंग्लैंड फुटबॉल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “इंग्लैंड के लिए खेलना और इंग्लैंड का प्रबंधन करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे लिए सब कुछ है और मैंने इसके लिए हमेशा अपना बेस्ट दिया है. लेकिन अब बदलाव और एक नए अध्याय का समय आ गया है. स्पेन के खिलाफ बर्लिन में रविवार को खेला गया फाइनल इंग्लैंड के मैनेजर के रूप में मेरा आखिरी मैच था. मुझे 102 मैचों में खिलाड़ियों के एक बड़े समूह का नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला है. उनमें से हर एक को देश की जर्सी पहनने पर गर्व है और वे कई मायनों में अपने देश के लिए गौरवान्वित हैं.”

साउथगेट ने इससे पहले कहा था कि अगर टीम यूरो नहीं जीतती है तो वह इंग्लैंड के बॉस के पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्टों से पता चला था कि इंग्लिश एफए चाहता है कि वह फीफा विश्व कप 2026 तक पद पर बने रहें. इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट किया, “102 मैच और लगभग आठ साल तक टीम के प्रभारी रहने के बाद गैरेथ साउथगेट ने घोषणा की है कि वह थ्री-लायंस के मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका छोड़ रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- ICC Ranking: महिला टी20 रैंकिंग में सारा ग्लेन ने करियर की नई उच्चतम रेटिंग हासिल की

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

4 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

4 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago