खेल

‘Love Jihad’: रिंकू सिंह से 5 छक्के खाने वाले Yash Dayal बड़े बवाल में फंस गए हैं, मांगनी पड़ी माफी

Yash Dayal Love Jihad: आईपीएल 2023 के दौरान गुजरात टाइटन्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल काफी सुर्खियों में रहे. इसकी वजह उनका शानदार खेल नहीं बल्कि अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्के खाना था. अब एक बार फिर यश सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस बार इसकी वजह खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट है. दरअसल, बीते दिनों दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड से जुड़ा एक पोस्ट यश ने शेयर किया था. इसके बाद इस स्टोरी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. हालांकि, उन स्क्रीनशॉट की पुष्टि होना अभी बाकी है क्योंकि यश ने यह स्टोरी डिलीट कर दी है. लेकिन इस स्टोरी के बाद यश ने एक और स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने माफी मांगी है और ये स्टोरी अब भी उनके अकाउंट पर है.

हालांकि, संवेदनशील विषय को लेकर विवाद पैदा करने के लिए यूर्जस ने उन पर जमकर निशाना साधा है. कुछ ट्विटर यूजर्स ने इस तरह प्रतिक्रिया दी है. लेकिन अब तक यह बात साफ नहीं हुई है कि क्या ये पोस्ट यश ने किया था या नहीं. क्योंकि ये पोस्ट फेक भी हो सकता है.

यश ने लव जिहाद को लेकर किया पोस्ट

बात अगर इस पोस्ट की करे तो यश ने साक्षी हत्याकांड को लेकर एक वर्ग पर हमला किया. दरअसल, दिल्ली में कुछ दिन पहले जिस तरह की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसे देखकर हर किसी की  रूह काँप गई. इस वीडियो में आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. खबर है कि इस हत्याकांड को लेकर यश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सांप्रदायिक पोस्ट की थी. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया.

दयाल आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के खानें के बाद सुर्खियों में आए. केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 20वें ओवर की आखिरी पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर गत चैंपियन को चौंका दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago