Bharat Express DD Free Dish

IPL हार के बाद बाल-बाल बची शुभमन गिल और टीम की जान! जानिए कैसे GT की बस में लगी आग?

Gujarat Titans bus fire: IPL 2026 फाइनल में RCB से हारने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौट रही गुजरात टाइटंस (GT) की टीम बस में भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के कारण हुए इस हादसे में सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया गया.

gujarat-titans-team-bus-catches-fire-after-ipl-2026-final

Gujarat Titans bus fire: IPL 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) के लिए किसी डरावने सपने से कम साबित नहीं हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों अपना खिताब गंवाने के बाद, दुख में डूबी गुजरात की टीम जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौट रही थी, तभी उनके साथ एक बेहद खौफनाक हादसा हो गया. खिलाड़ियों से भरी टीम बस में अचानक भयंकर आग लग गई, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है.

शॉर्ट सर्किट और भड़की आग…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद जब टीम बस से वापस होटल जा रही थी, तभी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी. जिस वक्त यह हादसा हुआ, कप्तान शुभमन गिल समेत पूरी टीम बस के अंदर ही मौजूद थी. गनीमत यह रही कि समय रहते आग का पता चल गया और फौरन सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया.

हालांकि, किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह रात खिलाड़ियों के लिए बेहद खौफनाक बन गई. रात के अंधेरे में पूरी टीम करीब 1 घंटे तक सड़क पर फंसी रही, जिसके बाद दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर उन्हें सुरक्षित होटल पहुंचाया गया.

मैदान पर भी हुई भारी चूक

बस के हादसे से पहले मैदान पर भी गुजरात की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान शुभमन गिल (10) और साईं सुदर्शन (12) सस्ते में पवेलियन लौट गए.

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप से लेकर MVP तक… RCB लगातार दूसरी बार बना चैंपियन, तो वैभव सुर्यवंशी पर बरसे आवर्ड, जानें किसे क्या मिला

टीम मैनेजमेंट ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत सिंधु को नंबर 3 पर भेजा, जो फ्लॉप साबित हुए (18 गेंदों में 20 रन). वहीं, जोस बटलर (19 रन) भी संघर्ष करते दिखे. वाशिंगटन सुंदर की 50 रनों की जुझारू पारी की बदौलत ही गुजरात 155 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई थी.

विराट का ‘विराट’ रूप

156 रनों का पीछा करने उतरी RCB को ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली ने कभी दबाव में नहीं आने दिया. कोहली ने नाबाद 75 रनों की ऐतिहासिक पारी (42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौके) खेलकर टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी. वेंकटेश अय्यर (16 गेंदों में 32 रन) ने भी तूफानी शुरुआत देकर अहम रोल निभाया. इस महाजीत के साथ ही RCB लगातार 2 बार IPL ट्रॉफी जीतने वाली क्रिकेट इतिहास की तीसरी टीम बन गई है!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read