खेल

Harmanpreet Kaur की टीम बदलेगी इतिहास! वर्ल्ड कप से पहले कप्तान ने दिया बड़ा बयान

India Women Team: इन दिनों क्रिकेट जगत में भारतीय महिला टीम की खूब चर्चा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार जीत के बाद अब बारी सीनियर टीम की है. इन दिनों हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम इंडिया गजब फॉर्म में दिखाई दे रही है. 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. इससे पहले टीम इंडिया ने यहां त्रिकोणीय सीरीज खेली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हारने के बावजूद त्रिकोणीय सीरीज में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा. हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा कि हमने कुछ अच्छे प्रदर्शन किए हैं. दुर्भाग्य से, हम उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया.

10 फरवरी से होगा वर्ल्ड कप का आगाज

दक्षिण अफ्रीका के लिए 10 से 26 फरवरी तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप की शुरूआत से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला की जीत उत्साहवर्धक रही. हालांकि भारत को इस सीरीज के फाइनल मुकाबले में हार मिली. मगर अब आईसीसी महिला अंडर-19 विश्व कप के बाद अब नजरें सीनियर टीम के टी20 विश्व कप पर है जो साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: ईशान किशन ने Shubman Gill को लगाया थप्पड़! युजवेंद्र चहल बने चश्मदीद गवाह

10 टीमें, 23 मैच, 16 दिन चलेगा टी-20 वर्ल्ड कप का घमासान

इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश को रखा गया है. वहीं ग्रुप- बी में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीमें हैं. हर टीम अपने ग्रुप में चार मैच खेलेंगी. हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल मैच 23 से 24 फरवरी के बीच खेले जाएंगे. फाइनल मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा. इसके लिए रिजर्व डे 27 फरवरी रखा गया है.

खेल का मैदान जीत रही हैं लड़कियां

विमेन क्रिकेटरों ने अपनी सफलता की कहानी तो लिखनी शुरु कर दी थी पर उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब पुरस्कार मिलना बाकी था. लेकिन जैसा कहा जाता है कि ईश्वर के घर में देर है अंधेर नहीं ठीक वैसे ही पिछला साल इंडियन विमेन क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. BCCI ने विमेन क्रिकेट की सफलता को देखते हुए पिछले वर्ष महिला क्रिकेटरों के लिए भी उसी मैच फिस का ऐलान किया जो पुरुषों को मिलती है. ये BCCI का बड़ा और महत्वपूर्ण कदम था और वर्षों से अपेक्षित था. विमेन IPL का आगाज भी हो चुका है जिसका पहला एडिशन जल्द शुरु (2023 में) होने वाला है. इस लीग से महिला क्रिकेटरों को एक वैश्विक मंच और फाइनेंशियल बूस्ट मिलेगा. BCCI ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ियों के लिए भी 5 करोड़ रुपये की इनामी राशी की घोषणा की है जो युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट में आगे बढ़ने को प्रेरित करेगा. बीसीसीआई के इन कदमों से इंडियन विमेन क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव आएगा.

लोकप्रियता में पुरुष क्रिकेटरों को टक्कर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई ऐसी क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन खेल से न सिर्फ क्रिकेट को बदला है बल्कि लोकप्रियता के मामले में मेल क्रिकेटर्स को भी टक्कर दे रही हैं. एड वर्ल्ड में भी अब उनका दखल है. मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी क्रिकेटर तो क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं बावजूद इसके उनका योगदान विमेन क्रिकेट को शिखर पर पहुँचाने में ऐतिहासिक है. ये पहली वैसी क्रिकेटर रहीं जिन्होंने शोहरत की बुलंदिया छुईं. आज स्मृ़ति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर जैसी क्रिकेटर्स का नाम इंडिया के साथ साथ दुनियाभर में गूंज रहा है. हालांकि ये विमेन क्रिकेट की सफलता की शुरुआत है जिसकी मंजिल अभी बहुत दूर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

5 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago