मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर
BCCI President Mithun Manhas: मुंबई में BCCI ऑफिस में एनुअल जनरल मीटिंग हुई. यहां फैसला लिया गया कि राजीव शुक्ला का उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया का सचिव पद बना रहेगा. वहीं पूर्व स्पिनर रघुराम भट कोषाध्यक्ष पद भी बना रहेगा. जबकि, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया नए संयुक्त सचिव का पद संभालेंगे. इसबात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी. इसमें सबसे खास जानकारी BCCI के अध्यक्ष के नाम की थी. BCCI ने तय किया है कि पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर मिथुन मन्हास नए अध्यक्ष होंगे. आइये जानें कौन हैं मिथुन मन्हास और कश्मीर से क्या नाता है.
मिथुन मन्हास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष (BCCI President Mithun Manhas) बने हैं. उनका जन्म जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुआ था, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले. मिथुन मन्हास ने अपने करियर में 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए. इसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. वह दिल्ली रणजी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 में रणजी ट्रॉफी जीती थी.
मिथुन मन्हास की उपलब्धियां (mithun manhas career)
- फर्स्ट क्लास क्रिकेट: मिथुन मन्हास ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 9714 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं.
- लिस्ट ए क्रिकेट: उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है और 4126 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं.
- आईपीएल: मिथुन मन्हास आईपीएल में भी खेल चुके हैं और दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं.
- प्रशासनिक अनुभव: वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर रह चुके हैं और अब बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं.
बीसीसीआई का भारी मिथुन मन्हास से उम्मीद (mithun manhas new president)
मिथुन मन्हास के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद है. वह घरेलू क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर देंगे. इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया को और भी सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना भी उनकी प्राथमिकताओं में होगा.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच आंकड़े चिंताजनक, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क
दिल्ली के कैसे हुए मिथुन मन्हास? (How Mithun Manhas Settled In Delhi)
मन्हास ने जम्मू कश्मीर से अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 तक खेला. करीब 3 साल उन्होंने जम्मू-कश्मीर अंडर-19 खेल रहे थे. 1995 में उन्होंने 750 रन बनाए. कुछ समय बाद J&K टीम के कैप्टन बने. इसी परफॉर्मेंस के कारण नॉर्थ जोन के लिए चुने गए. मिथुन मन्हास पहली बार दिल्ली आए तो उन्होंने ठीक पहले 12वीं की परीक्षा दी थी. आए तो कुछ महीनों के लिए थे लेकिन उसके बाद वो वही की हो गए.
दिल्ली आकर उन्होंने दिल्ली के प्रीमियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. उसके बाद यहीं खेलने लगे. बेहतरीन परफॉर्म करने के चलते लगातार वो आगे बढ़ते गए. पहले अंडर-19 नेशनल टीम और 1966 में वह रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम में पहुंचे. खैर यहां वह मैन नहीं खेल पाए. उसके अगले ही साल 1997 में दिल्ली की ओर से रणजी डेब्यू किया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





