खेल

ICC ने इस स्टार ऑलराउंडर के खिलाफ लिया बड़ा फैसला, लगाया दो साल का प्रतिबंध

ICC Bans Bangladesh Star All Rounder: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने एक बड़ा फैसला लिया है. आईसीसी ने बांग्लादेश के एक स्टार क्रिकेटर को दो साल के लिए बैन कर दिया है. इस खिलाड़ी पर साल 2023 में एंटी करप्शन कोड़ के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था, जो जांच में सही पाए गए हैं. वहीं इस खिलाड़ी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है.

आईसीसी ने स्टार खिलाड़ी पर लगाया प्रतिबंध

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर नासिर हुसैन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है. उन्हें 6 महीने के लिए सस्पेंड किया भी किया गया है. जानकारी के मुकाबिक नासिर हुसैन को किसी अनजान व्यक्ति ने गिफ्ट दिया था. इसके लिए उनसे खास मांग भी की गई थी. नासिर हुसैन ने इसकी जानकारी न ही बोर्ड और न ही एंटी करप्शन ऑफिसर को दी थी. इसी कारण उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है. ऐसे में अब वह 7 अप्रैल 2025 तक के लिए बैन रहेंगे.

नासिर हुसैन को इन आरोपों में मिली सजा

आईसीसी के आर्टिकल 2.4.3 का उल्लंघन- नासिर हुसैन को करीब 750 यूएस डॉलर से ज्यादा कीमत का उपहार आई फोन मात्र 12 रुपये में दिया गया था लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी एटी करप्शन ऑफिशर को नहीं दी थी. वहीं बात में इस संबंध में बताने में वह नाकाम रहे थे.
आईसीसी के आर्टिकल 2.4.4 का उल्लंघन- नासिर हुसैन ने एंटी करप्शन ऑफिसर को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा संपर्क किए जाने की सूचना नहीं दी थी.
आर्टिकल 2.4.6 का उल्लंघन- एंटी करप्शन ऑफिसर की ओर से मामले की जांच में नासिर हुसैन ने उनका साथ नहीं दिया था. इसके साथ ही नासिर ने इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां देने में भी विफल साबित हुए थे या इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें- ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ बनी दीप्ति शर्मा, पुरुष कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मारी बाजी

नासिर हुसैन का अंतर्राष्ट्रीय करियर

32 वर्षीय नासिर हुसैन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 से 2018 तक बांग्लादेश के लिए सभी फॉर्मेट में 115 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2695 रन दर्ज है. वहीं उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 39 विकेट भी लिए हैं. नासिर ने बांग्लादेश के लिए 19 टेस्ट मैच, 65 वनडे मैच और 31 टी20 मैच खेले हैं. घरेलू क्रिकेट में वह ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीम में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

13 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

34 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

56 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago