खेल

World Cup 2023 ENG vs NZ: थोड़ी देर में शुरू होगा टूर्नामेंट का पहला मैच, जानें पीच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ICC World Cup 2023 England vs New Zealand: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मैच 5 अक्टूबर यानी आज गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. कुछ ही देर बाद दोनों टीमें मैदान पर आमने सामने होंगी. दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी और जीत के साथ आगाज करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, जो चंद गेंद में ही मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं.

पहला मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन

टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और टीम साउदी नहीं खेल रहे हैं. वहीं इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स के खेलने को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. पिछली बार हुए 2019 के विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब को अपने नाम किया था. ऐसे में इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से जीत के इरादे से उतरेगी.

पहले मैच के लिए कैसी है पिच

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. स्टेडियम में जो पिच तैयार किया गया है, वो लाल और काली मिट्टी से मिलकर बनी हैं. जिसके चलते मैच के दौरान यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को मदद मिली है. लाल मिट्टी होने के कारण इस पिच पर उछाल और स्पिन दोनों देखने को मिलता है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कितने मैच खेले गए हैं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 28 मैच खेले गए हैं. जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली 16 टीमों को जीत मिली है. वहीं पहले गेंदबाजी करने वाली 12 टीमों को जीत मिली है. अगर इस आंकड़े को देखें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना अधिक है. वहीं इस मैदान पर एवरेज स्कोर 235 है. जबकि साल 2010 में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 365 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, यहां जानें टूर्नामेंट के A से Z तक सभी जानकारी

पहले मैच के दौरान मौसम की स्थिति

विश्व कप के पहले मुकाबले के दिन यानी 5 अक्टूबर के दिन अहमदाबाद में मौसम दिन भर साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मैच के दौरान मौसम की वजह से किसी भी प्रकार की रुकावट की उम्मीद नहीं है.

इंग्लैंड के संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले.

न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान सह विकेटकीपर), डेवन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.

Vikash Jha

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

26 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

32 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

45 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago