खेल

Virendra Sehwag ICC Hall of Fame: आईसीसी ने वीरेंद्र सहवाग को दिया बड़ा सम्मान, खास क्लब में शामिल हुए वीरू

ICC Hall of Fame: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पहचान दुनिया के दिग्गज आक्रामक ओपनर बल्लेबाजों में होता है. वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसी पारियां खेली है, जो आज भी लोगों के मन-मस्तिष्क में जिंदा है. ऐसा कहा जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट में बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करना उन्होंने ही सिखाया है. पाकिस्तान के मुल्तान में टेस्ट मैच में उनके 309 रनों की पारी को शायद ही कोई भूल सकता है. इसी पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग को मुल्तान का सुल्तान कहा जाने लगा.

आईसीसी ने सहवाग को दिया बड़ा सम्मान

अब क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बड़ा सम्मान दिया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वीरेंद्र सहवाग को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. आईसीसी ने सहवाग के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी डायना एडुल्जी और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अरविंदा डिसिल्वा को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. इन तीन दिग्गजों के शामिल होने के बाद हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 112 हो गई है.

9 भारतीय खिलाडियों हो चुके हैं शामिल

वीरेंद्र सहवाग के अलावा आईसीसी ने इसमें दो और दिग्गज को शामिल किया है. डायना एडुल्जी और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अरविंद डिसिल्वा को भी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. वहीं सहवाग और डायना एडुल्जी से पहले सात भारतीय खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं. आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारतीय खिलाडियों की सूची में पहला नाम बिशन सिंह बेदी है. उन्हें और सुनील गावस्कर को साल 2009 में शामिल किया गया था.

वीरू ने दी अपना प्रतिक्रिया

आईसीसी के हॉल ऑफ फोन में शामिल होने पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वो जूरी और आईसीसी को वो इसके लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. बता दें कि टीम इंडिया के लिए 104 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 8586 रन बनाए थे, जिनमें 23 शतक शामिल है.

ये भी पढ़ें- World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद घर लौटते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल, गेंदबाज कोच ने दिया इस्तीफा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

5 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

14 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

15 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

22 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

50 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

60 minutes ago