होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
IPL 2023
IPL 2023 ‘Impact Player’ rule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) से पहले, विभिन्न पूर्व क्रिकेटरों ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर अपने विचार शेयर किए हैं. आईपीएल में पहली बार इस नियम को लागू किया जाएगा. आईपीएल ने दिसंबर 2022 में मेगा ऑक्शन से ठीक पहले ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम की घोषणा की. इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत IPL मैच के बीच टीमें प्लेइंग-11 में शामिल किसी एक खिलाड़ी को बेंच पर बैठे खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकेंगी. टीमों को टॉस के बाद प्लेइंग-11 के साथ 4-4 सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी भी बताने होंगे. इन्हीं 4 में से कोई एक प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ी को बीच मैच में रिप्लेस कर सकेगा.
इम्पैक्ट प्लेयर से कैसे मिलेगा लाभ?
टीमें उस खिलाड़ी को भी रिप्लेस कर सकती है जो मैच में बैटिंग या बॉलिंग कर चुका हो. इम्पैक्ट प्लेयर को मैच में अपने खाते के पूरे चार ओवर गेंदबाजी करने को मिलेगी. साथ ही वह पूरे ओवर बल्लेबाजी भी कर पाएगा. हालांकि, एक इनिंग में किसी टीम के ज्यादा से ज्यादा 10 विकेट ही गिर सकते हैं. हालांकि इसका इस्तेमाल 14वें ओवर तक ही करना होगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘कैप्टन कूल’ की कप्तानी, इंग्लिश ऑलराउंडर का अटैकिंग गेम , जानें CSK की ताकत और कमजोरी
बेहद खास होगा इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम
आईपीएल के नियमों में इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल, वाइड और नो बॉल के फैसले को भी टीमें चैलेंज कर सकेंगी. यानी, इसके लिए वह डीआरएस ले सकेंगी. साथ ही गेंद फेंके जाने से पहले विकेटकीपर या फील्डर अनुचित मूवमेंट करता है तो बैटिंग करने वाली टीम के खाते में पेनल्टी के 5 रन जोड़ दिए जाएंगे.
जबकि, इस सीजन में टीमों को स्लो ओवर रेट को लेकर भी ज्यादा सावधान रहना होगा. निर्धारित समय में ओवर पूरा न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए 5 नहीं बल्कि पेनल्टी के तौर पर सिर्फ चार फील्डर 30 गज के घेरे के बाहर रहेंगे. ऐसे में इन नियमों को लेकर टीमों को पहले की तुलना में ज्यादा सावधान रहना होगा क्योंकि नजदीकी मुकाबलों में ये बदलाव निर्णायक साबित हो सकते हैं.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…