IND A vs NZ A न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर
IND A vs NZ A: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब भी मुकाबला होता है, फैंस की नजरें बड़े बल्लेबाजों पर रहती हैं. इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज मैदान पर उतरे, लेकिन भारतीय टीम की पहली पारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने घास वाली पिच का पूरा फायदा उठाया और इंडिया-ए की पूरी टीम महज 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
गेंदबाजों के सामने नहीं चली भारतीय बल्लेबाजी
तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में शुरू हुआ. टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड-ए के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनका यह निर्णय सही साबित हुआ और भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आए.
भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा. वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभालने की कोशिश की. यशस्वी ने 17 रन बनाए, जबकि पडिक्कल के बल्ले से 32 रन निकले. हालांकि, जैक गिब्सन ने यशस्वी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया.
इसके बाद भारतीय पारी लगातार लड़खड़ाती चली गई. साइमन कीन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने पांच विकेट झटके, जबकि जैक गिब्सन को तीन सफलताएं मिलीं. क्रिस्टियन क्लार्क और फ्रेजर शीट ने भी एक-एक विकेट लिया. न्यूजीलैंड-ए के सभी दस विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे.
यश राठौड़ ने अकेले संभाला मोर्चा
लगातार विकेट गिरने के बीच यश राठौड़ ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. राठौड़ ने 49 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे. आखिरी विकेट के लिए मुकेश चौधरी के साथ उनकी 32 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को 113 रन तक पहुंचाया.
ये भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी
पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके
इंडिया-ए की पहली पारी में पांच बल्लेबाज 4 शून्य पर आउट हुए. केएल राहुल, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश चौधरी और आकाश दीप अपना खाता नहीं खोल पाए. कप्तान ध्रुव जुरेल भी सिर्फ एक रन बना सके. इस तरह भारतीय टीम की पहली पारी दो सत्र पूरे होने से पहले ही समाप्त हो गई. अब इंडिया-ए के सामने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने और मुकाबले में वापसी करने की चुनौती होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





