खेल

IND vs AUS: भारत के सामने बड़ी चुनौती, 3 पॉइंट्स में जानिए दिल्ली टेस्ट में क्या दांव पर होगा?

IND vs AUS Delhi Test: दिल्ली टेस्ट के लिए रोहित शर्मा एंड कंपनी तैयार है. यह टेस्ट टीम इंडिया और खासकर चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खास है क्योंकि पुजारा भारत के लिए अपना 100वां टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे. वे 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे. नागपुर में जीत के बाद टीम इंडिया अच्छी स्थिति में है. सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत के सामने बड़ी चुनौती

सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में बेशक टीम इंडिया ने जीत दर्ज की लेकिन मंजिल अभी दूर है. क्योंकि इस सीरीज का सीधा कनेक्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से है. वहीं भारतीय बैटिंग की बैक बोन कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं. ऐसे में टीम इंडिया इस खास मौके पर उन्हें एक यादगार मैच देने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw की कार पर हमला, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

3 पॉइंट्स में जानिए दिल्ली टेस्ट में क्या दांव पर होगा?

-एक जीत और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल पक्का- दिल्ली को टीम इंडिया का अभेद किला कहा जाता है. टीम इंडिया इस मैदान पर पिछले 36 साल से नहीं हारी है. यदि पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां भारत को हरा देती है तो कंगारू टीम भारत के इस अभेद्य किले को भेद लेगी. लेकिन टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो अपने रिकॉर्ड को कायम रखेगी.

–WTC का फाइनल तय! अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से यह मुकाबला जीत लेती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए लगभग क्वालिफाई कर जाएगी. यदि भारत हार जाता है तो उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे.

–क्या पूरा होगा नंबर-1 का सपना: दिल्ली जीतना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा मुकाम हो सकता है. क्योंकि यहां टेस्ट जीतते ही भारतीय क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड नंबर-1 टीम बन जाएगी. हालांकि, भारतीय टीम बुधवार को 6 घंटे के लिए वर्ल्ड नंबर-1 बनी थी, लेकिन वह ICC वेबसाइट पर गलती से हुआ जिसे बाद में सुधार लिया गया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago