Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AUS: 19 साल बाद भारत में सीरीज जीतने की तलाश में ऑस्ट्रेलिया, टर्निंग ट्रैक पर होगा रोमांचक मुकाबला

Ind Vs Aus 1st Test: भारतीय टीम की नजर इस सीरीज में जीत हासिल कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर होगी.

IND vs AUS

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

Edited by Nitish Pandey

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच आज से 13 फरवरी तक नागपुर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा. वनडे और टी-20 मैच में कीवी टीम के हौसले पस्त करने के बाद अब बारी ऑस्ट्रेलियाई टीम की है. आज से नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है. दोनों ही देशों के लिए ये सीरीज बेहद अहम है. इस मैच की टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. जबकि सुबह 9 बजे टॉस होगा. बात अगर टीम इंडिया की करें तो टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है.

टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं. इस मैच में स्पिन गेंदबाजों की एक बड़ी भूमिका रहने वाली है. नागपुर के वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए रैंक टर्नर पिच बनवाई गई है. इसी वजह से भारतीय बल्लेबाज कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं और टीम ने मंगलवार को स्पिन गेंदबाजी पर जमकर अभ्यास किया है. भारतीय टीम की ताकत स्पिन है. टीम का स्पिन अटैक रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे. उनके साथ रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव या अक्षर पटेल में से एक होंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 102 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 30 मैच जीते हैं तो ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैचों में जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 28 मैच ड्रॉ हुए तो 1 मैच टाई भी हो चुका है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2021 में ब्रिस्बेन में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया था. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 टेस्ट मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है तो ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 मैच में ही जीत नसीब हुई है जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे.

ये भी पढ़ें: VIDEO: धोनी का नया अवतार, IPL से पहले बन गए किसान, खेत में खूब दौड़ाया ट्रैक्टर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. भारतीय टीम की नजर इस सीरीज में जीत हासिल कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital