खेल

IND vs BAN 2nd Test: अय्यर-अश्विन ने चूर-चूर किया बांग्लादेश का सपना, टीम इंडिया ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

IND vs BAN 2nd Test Highlights: मीरपुर टेस्त खत्म हो चुका है. टेस्ट सीरीज 2-0 से भारत के नाम रही. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की. मगर दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को कड़ी टक्कर दी. तीसरे दिन और चौथे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा. एक छोटे टोटल का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. टॉप ऑर्डर के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद भारत बैकफुट पर था. जिसके बाद बैटिंग ऑर्डर में कई बदलाव हुए. ये रणनीति भारत के काम आई. आठवें विकेट के लिए बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आर.अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप की.

श्रेयस-अश्विन के बीच मैच विनिंग पार्टनरशिप 

एक समय ऐसा लगा की टीम इंडिया ये मैच गंवा देगी. मगर श्रेयस-अश्विन की शानदारी पारी के दम पर भारत ने 8वें विकेट के लिए 71 रन की अहम साझेदारी की और बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने बांग्लादेश को उसी के घर में क्लीन स्वीप किया.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिली बढ़त

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का फायदा भारत को WTC में हुआ है. आपको बता दें, भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है. उसके 55.77% अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया 76.92% अंकों के साथ पहले स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: IPL Auction: कभी 500 रु मिलती थी मैच फीस, अब आईपीएल में गोपालगंज के मुकेश कुमार पर हुई पैसों की बरसात

मैच हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रन बनाते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया था. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 314 और बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे. दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे और फिर चैथे दिन बांग्लादेश ने शुरुआत में तीन विकेट चटकाकर भारत को चौथे दिन के शुरू में ही दबाव में ला दिया था. पहला विकेट जयदेव उनादकट का था, जबकि दूसरा विकेट ऋषभ पंत का था. मेहदी हसन मिराज ने इसके बाद अक्षर पटेल का विकेट लेकर अपने नाम पांच विकेट कर लिए. हालांकि, रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश का सपना तोड़ते हुए भारत की जीत पक्की की. बता देंटीम इंडिया ने पहला टेस्ट 188 रन से जीता था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago