Bharat Express DD Free Dish

175 दिन बाद दिखेगा RO-KO का जलवा! इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Ind vs Eng odi: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में 175 दिन बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ खेलेंगे. जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड.

Virat Kohli-Rohit Sharma

Ind vs Eng odi: कल यानी मंगलवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. वजह है RO-KO का एक साथ मैदान पर उतरना. 14 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली 175 दिन बाद एक साथ मैदान पर नजर आएंगे. बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वे सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मंगलवार (14 जुलाई) को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम वनडे में दमदार वापसी कर हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी.

वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर रहा है (IND vs ENG Head to Head). दोनों टीमों के बीच अब तक 110 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 61 और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं. दो मुकाबले टाई रहे, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि इंग्लैंड की धरती पर आंकड़े मेजबान टीम के पक्ष में हैं. वहां खेले गए 44 वनडे मैचों में भारत को 18 जीत मिली है, जबकि 23 बार हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबला टाई रहा और दो मैच बेनतीजा रहे.

विराट-रोहित और बुमराह पर होगी निगाहें

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे. ऐसे में वनडे सीरीज में टीम उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद करेगी. कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी. मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभाएंगे. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर टीम का संतुलन बनाएंगे.


ये भी पढ़ें: ‘कपड़े अभिषेक भैया ने दिए…’, विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी का ‘किलर लुक’, युवराज सिंह के साथ लूटी महफिल


गेंदबाजी की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभालेंगे. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे. हालांकि, हर्षित चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि रवि बिश्नोई भी टीम में शामिल हैं. चोट के चलते वरुण चक्रवर्ती इस वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read