इंग्लैंड की पहली पारी समाप्ता (फोटो- बीसीसीआई)
India vs England 1st Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 246 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली. वहीं भारतीय स्पिनर्स ने 8 विकेट चटकाए.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पूरी टीम 246 रन पर ढेर हो गई. कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो (37), बेन डकेट (35), जो रूट (29),टॉम हार्टले (23), जैक क्रॉली (20), रेहान अहमद (13), मार्क वुड (11), बेन फॉक्स (4) और ओली पोप ने एक रन का योगदान दिया.
हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारतीय स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा. स्पिनर्स ने कुल आठ विकेट चटकाए. रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलता मिली. पहले सेशल में 3 विकेट गिर, दूसरे सेशन में 5 विकेट गिर और तीसरे सेशन में 2 विकेट गिरे.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज.
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच.
ये खबरें भी पढ़ें-
Ind vs Eng: जो रूट ने WTC में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रन के इस आंकड़े तक पहुचने वाले बने पहले बल्लेबाज
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से होगा पहला टेस्ट मैच, फ्री में कैसे देखें? जानिये
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…