होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है. अभी सीरीज एक-एक की बराबरी पर है. जो टीम इस मुकाबले को जीतेग उसका सीरीज पर कब्जा होगा. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज अब तक ज्यादा अच्छी नहीं रही है. पहले मुकाबले में हार के बाद बड़ी मुश्किल से टीम इंडिया ने दूसरा मैच जीता. हालांकि उस मैच में हार-जीत से ज्यादा चर्चा पिच की हुई.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ/ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलेन, डिवॉन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डिरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर
प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे हार्दिक?
क्या कप्तान हार्दिक पंड्या टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे और बुरी फॉर्म से जूझ रहे ईशान या शुभमन को बाहर बैठाएंगे. ये देखना बेहद दिलचस्प होगा की टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी. क्योंकि इसके बाद लंबे समय तक टी-20 मैच नहीं खेला जाएगा.
युवाओं के पास बड़ा मौक
बुधवार को होने वाले मुकाबले के बाद भारत लंबे समय तक टी20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेलेगा जिसके चलते युवा खिलाड़ियों के पास ऑस्टेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अपनी छाप छोड़ने का अंतिम मौका है. बांग्लादेश में दोहरा शतक जड़ने के बाद से ईशान बल्लेबाजी में लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं. जबकि टर्न होती गेंद के खिलाफ गिल को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. गिल एकदिवसीय प्रारूप की फॉर्म को टी20 में दोहराने में विफल रहे हैं. नियमित रूप से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली की गैरमौजूदगी में मिले मौकों का त्रिपाठी फायदा नहीं उठा पाए हैं.
रविवार को सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की पारियों ने भारत बड़ी मुश्किल से 100 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो पाया.
न्यूजीलैंड देगी कड़ी टक्कर
ग्लेन फिलिप्स अब तक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश नहीं कर पाए हैं, और टीम को बुधवार को उनसे मैच विजेता पारी की उम्मीद होगी. एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल ब्रेसबेल से भी बड़ी पारी की उम्मीद है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मार्क चैपमैन की नजरें भी बड़ी पारी पर टिकी हैं. न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें चार स्पिनरों ने अपने कोटे के ओवर पूरे किए. दो साल पहले यहां खेले गए पिछले टी20 में 200 से अधिक रन बने थे और लखनऊ में कम स्कोर वाले मैच के बाद प्रशंसकों को एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने की उम्मीद होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…