Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ind Vs NZ T20 Series: जब क्रोकोडाइल बाइक पर पांड्या और केन ने किया सैर, फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

हार्दिक पांड्या-केन विलियमसन

भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड टीम के कैप्टन केन विलियमसन दोनों ने एक साथ स्पेशल रिक्शे में बैठकर मौसम का आनंद लिया और फूट शूट भी कराया है. रिक्शे में अगल-बगल बैठे दोनों टीमों के कप्तानों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है और खूब पसंद भी की जा रही है.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत और न्यूजीलैंड दोनों की टीमें अब अपने अगले मुकाबलों की तैयारी कर रही हैं. 18 नवंबर से दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज हो रही है. सीरीज शुरु होने से पहले भारत और न्यजीलैंड टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन ने एक रिक्शे में बैठकर खूब मौज मस्ती की.

दोनों धाकड़ खिलाड़ियों ने  वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम के पास  इस मूवमेंट का बकायदा फोटो शूट भी करवाया. बीसीसाई ने इसकी तस्वीरें अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. हार्दिक और केन की इस मौज मस्ती की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है.

रिक्शे का नाम क्रोकोडाइल बाइक

न्यूजीलैंड की सड़कों पर टीम के कप्तान केन विलियमसन और भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या स्पेशल रिक्शे में घूमते नजर आ रहे हैं. जिस स्पेशल रिक्शे में बैठकर यह दोनों कप्तान मौसम का आनंद ले रहे हैं उसे क्रोकोडाइल बाइक के नाम से जाना जाता है. न्यूजीलैंड के मन को मोह लेने वाले खुशनूमा माहौल में जब लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लेने के लिए घरों से निकलते हैं. तब वो अक्सर इस क्रोकोडाइल बाइक का इस्तेमाल करते हैं. न्यूजीलैंड देश में यह काफी लोकप्रिय है. इस बाइक पर सैर करके सैलानी भी यहां एक बेहतरीन यादे इक्ठ्ठा करके अपने साथ ले जाते हैं.

टीमों ने शुरु किया अभ्यास

टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड ने लीग स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों ही टीमें अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई. अब दोनों ही टीमें अपने अगले मिशन पर लग गई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की शुरुआत 18 नवंबर को टी20 मैच से हो रही है. इसके लिए दोनों टीमोंं ने बुधवार से प्रैक्टिस शुरु कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital