Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IND VS SL 2nd ODI: केएल राहुल-हार्दिक का कमाल, कोलकाता में 2-0 से सीरीज जीती टीम इंडिया

टीम इंडिया का शानदार फॉर्म जारी है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के भारत ने धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा जमाया. बता दें भारत ने श्रीलंका से लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीती है.

IND vs SL

Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter

IND VS SL 2nd ODI: रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दूसरे मैच में श्रीलंका को हराकर सीरीज अपने नाम की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की शानदार पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम की.

राहुल की पारी के दम पर दूसरे मैच में भारत का कब्जा

215 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 44वें ओवर में 6 विकेट पर ये टारगेट हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो रहे केएल राहुल. जिनकी जुझारू 64 रनों की पारी ने भारत की जीत की कहानी लिखी. जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी 36 रनों की अहम पारी खेली. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़े.

भारतीय गेंदबाजों के आगे फ्लॉप श्रीलंकाई बल्लेबाज

कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज भारतीय अटैक के आगे सरेंडर करते दिखे. केवल डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस बल्लेबाज के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला. भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके. जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 2 विकेट मिले.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital