Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में एशिया कप 2022 चैंपियन श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज क आखिरी मैच में बड़ी जीत के साथ 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमाया. सीरीज का फाइनल मैच राजकोट में खेला गया. जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 228 रन का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में मेहमान टीम के बल्लेबाज इस टोटल के आगे सरेंडर होते दिखे और 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में सबसे खास रहा है सूर्यकुमार की बल्लेबाजी जिन्होंने नए साल का पहला टी-20 शतक जमा दिया है. यह उनका ओवरऑल तीसरा शतक है. उनके बेहतरीन शॉट ने जहां फैंस को खुश किया वहीं श्रीलंकाई गेंदबाजों उनसे रहम मांगते दिखे.
सूर्या ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
SKY का ये शतक टीम इंडिया की तरफ से T20 में दूसरा सबसे तेज शतक है. सूर्या ने 45 गेंदों पर शतक जड़ते हुए के एल राहुल के 46 गेंदों पर बनाए T20 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा. बता दें कि भारत की तरफ से T20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित के नाम 35 गेंदों पर T20 शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…