होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘पठान’ (फोटो)
Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan)-दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर ‘पठान’ (Pathaan) 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म कई विवादों में घिरी हुई है. ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग, सीन, डायलॉग से लेकर इसके नाम का विरोध हो रहा है.
फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल आर.खान इस फिल्म पर रोज कोई न कोई ट्वीट कर रहे हैं. अब उन्होंने शाहरुख खान को इसका नाम बदलने की सलाह दी है. उन्होने ट्विटर कहा है कि दर्शकों के लिए ऐसा करना चाहिए.
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा,”एसआरके एक बड़े स्टार है, तो मुझे अब भी लगता है कि उन्हें ज़िद्दी नहीं होना चाहिए. पब्लिक के सामने झुकना गलत नहीं है. पब्लिक ने ही तो स्टार बनाया है. उन्हें पठान का नाम बदल देना चाहिए, जब सभी समुदाय के लोग इसके खिलाफ हैं. उन्होंने भारत के लिए फिल्म बनाई है, अफगानिस्तान के नहीं.” केआरके के ट्वीट पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
कुछ दिनों पहले केआरके ने दावा किया था कि फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था,”कंफर्म हो चुका है ‘पठान’ का टाइटल बदल दिया गया है, बेशर्म रंग गाने में भगवा बिकिनी भी नहीं रही. इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है. आधिकारिक घोषणा आज या कल आ सकती है.”
फिल्म ‘पठान’ के बहिष्कार की मांग उठ रही है. जिसका हर्जाना पूरे बॉलीवुड को भुगतना पड़ सकता है. जी हां! इस फिल्म को लेकर छिड़े विवाद का असर बॉलीवुड पर देखने को मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर एक बार फिर #Boycottbollywood ट्रेंड चलाया जा रहा है. हाल ही में मुंबई में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक के दौरान सुनील शेट्टी ने इसे लेकर बात की. उन्होंने सीएम योगी से कहा कि उनके कहने पर ये ट्रेंड रुक सकता है.
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…
‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी देश के अलग-अलग आंदोलनों में क्यों गूंजता है? जानिए कैसे एक…
बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे…
दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर…
वैषाली कालीबाड़ी सांस्कृतिक संघ की ओर से शारदोत्सव 2026 का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर…
डबरा के पिछोर तिराहे पर अवैध शराब बिक्री और दुकान के विरोध में चक्काजाम करने…