खेल

IND vs WI T20i: खराब बैटिंग-बॉलिंग…लचर कप्तानी… विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को भारी पड़ी ये गलती

IND vs WI T20i: वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया (Team India) को पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज जीत ली है. इसके पहले दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले जीते थे और आखिरी मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होना था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का कप्तान हार्दिक पंड्या का फैसला गलत साबित हुआ. टीम ने 20 रनों के भीतर ही दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए.

बल्लेबाजों ने किया निराश

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला. तिलक वर्मा एक बार फिर टच में नजर आए और उन्होंने 27 रनों की पारी खेली. लेकिन कप्तान हार्दिक और संजू सैमसन ने बल्ले से निराश किया. 18 गेंदों पर 14 रन बनाने वाले हार्दिक पंड्या की खूब आलोचना हुई. भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन बनाए. वहीं विंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 4 विकेट लिए. इसके अलावा जेसन होल्डर और अकील हुसैन ने 2-2 विकेट लिए.

पूरन ने 3 नंबर पर आकर बदल दिया गेम

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत भी खराब रही जब अर्शदीप ने विस्फोटक बल्लेबाज मेयर्स को पवेलियन भेज दिया. लेकिन तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन (45) और ब्रैंडन किंग (85*) ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया. दोनों ने 10 रन प्रति ओवर के औसत से रन बटोरना शुरू कर दिया. बारिश के दखल के कारण स्पिनर्स के लिए गेंदबाजी मुश्किल हो रहा था. ऐसे में पूरन और किंग के शॉट्स को रोक पाना मुश्किल हो रहा था. खासकर, पूरन बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बदल गई महामुकाबले की तारीख, World Cup में अब इस दिन होगी भारत-पाक के बीच भिड़ंत

हार्दिक की कप्तानी पर उठे सवाल

पावरप्ले में युजवेंद्र चहल से गेंदबाजी कराने का प्लान भी काम न आया और किंग ने चहल के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स खेलकर खूब रन बटोरे. वहीं हार्दिक ने मुकेश कुमार को अटैक से बाहर रखा और उन्हें बाद में केवल एक ओवर दिया. कुलदीप ने जरूर प्रभावित किया और 4 ओवर में केवल 18 रन दिए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. अक्षर पटेल अक्सर पावरप्ले में गेंदबाजी करते नजर आए हैं, लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें भी आखिरी ओवरों में गेंद थमाई.

टूटा जीत का सिलसिला

भारत की इस हार के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट गया. इसके पहले भारतीय टीम अपने क्रिकेट इतिहास में 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी थी. वहीं वेस्टइंडीज ने 6 सालों में पहली बार भारत को किसी द्विपक्षीय सीरीज में मात दी है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के दौरे पर टेस्ट और एकदिवसीय सीरीज में जीत हासिल की थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

19 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

33 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago