देश

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची भारी तबाही, फ्लैश फ्लड में बहे 2 मकान और मंदिर, एक ही परिवार के 7 लोग समेत 9 की मौत

Solan Cloud Burst: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. हिमाचल में देर रात बादल भटने से बड़ा हादसा हो गया है. प्रदेश के सोलन में कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने की घटना सामने आयी है. इस हादसे में दो मकान, एक गौशाला और एक मंदिर बह गया. हादसे की तस्वीरें काफी भयावह करने वाली हैं. इस घटना में अभी तक मरने वालों की संख्या 7 हो गयी है. इससे पहले 5 पांच लोगों की मौत की खबर सामने थी. अभी तक चार शवों को निकाला गया है. अन्यों की तलाश जारी है. ममलीग गांव में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड आया और दो मकानों को बहा ले गया है.

हादसे के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) का ट्वीट सामने आया है. उन्होंने सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हमने अधिकारियों को इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.”

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह यह बादल फटने की घटना हुई है वहां पर दोनों तरफ से सड़क टूट गई है, जिसके चलते रेस्क्यू टीम को भी घटना स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है. शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया. इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है. कई लोग फंसे हुए हैं.

उत्तरखंड में बारिश का कहर

वहीं उत्तराखंड के चमोली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर मायापुर में पहाड़ से आए मलबे के नीचे कई गाड़ियां दब गईं. चमोली DM हिमांशु खुराना ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ”मलबे के नीचे वाहन दब गए हैं लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.”

मलबे में दब गईं कई गाड़ियां

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया, “पीपलकोटी में पहाड़ से भारी मलबा आने के कारण कई गाड़ियां मलबे में दब गईं और सड़कें बंद हो गईं। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

25 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago