खेल

IND VS WI: T20 मैच से पहले राष्ट्रगान के समय हार्दिक पांड्या की आंखों से निकले आंसू, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Hardik Pandya Emotional: भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को आपने हंसते खेलते, डांस करते हुए तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी उनकी आंखों में आंसू देखे हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आयी है, जिसमें वह काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं. उनकी आंखों में आंसू हैं और उनकी यह तस्वीर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के पहले मैच के राष्ट्रगान के समय की है. दरअसल मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के समय भारतीय टीम का यह हरफनमौला खिलाड़ी काफी भावुक नजर आया.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि राष्ट्रगान के समय हार्दिक पांड्या काफी भावुक नजर आए.

टी20 विश्व कप के बाद निभा रहे कप्तानी की जिम्मेदारी

हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप 2022 के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं. टॉस के बाद राष्ट्रगान के लिए जब सभी टीम के खिलाड़ी मैदान में आए तो हार्दिक पांड्या काफी भावुक दिखे. इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. वायरल हो तस्वीर में हार्दिक अपनी आंखे से आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि अगले साल 2024 में टी20 विश्व कप होना है. इस लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- “बकवास कर रहे हैं गृह मंत्री, बिल के समर्थन में एक भी वैध तर्क नहीं दे सके”, केजरीवाल ने अमित शाह पर किया पलटवार

वेस्टइंडीज बोर्ड की सुविधाओं से खुश नहीं हार्दिक

इससे पहले हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज बोर्ड की तरफ से मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं थे. उन्होंने इसके खिलाफ नारजगी जतायी थी. पांड्या के मुताबिक, वेस्टइंडीज के मैनेजमेंट ने टीम लिए सही अरेंजमेंट नहीं किया था. हार्दिक ने आगे कहा, “हमें बहुत लग्जरी व्यवस्था नहीं चाहिए. लेकिन हमारी जो आम जरूरतें है, उन्हें उसका ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा मैं यह कहना चाहूंगा कि यहां हमने काफी एंजॉय किया. यहां हमने अच्छी क्रिकेट भी खेली.”

पांड्या ने यह भी कहा कि, “मुझे लगता है कि जब हम अगली बार वेस्टइंडीज आएंगे तो ट्रेवलिंग से लेकर और भी कई चीजें अच्छी हो सकती है. पिछले साल भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा था. मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट को इसपर गौर करना चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

13 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

5 hours ago