india vs england world cup semi final: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम(wankhede stadium) में खेला जाना है. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं इंग्लैंड ने सुपर-8 के सभी मैच जीतकर जबरदस्त फॉर्म दिखाया है. लगातार दो जीत के बाद भारत अपनी विजयी टीम में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव को शामिल करने पर विचार किया जा सकता है.
मैच(india vs england semi final 2026) से पहले खबर यह भी आ रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इसको लेकर कुछ खुलासा भी किया है. उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव और भारतीय टीम मैनेजमेंट के बीच खेलने की संभावना को लेकर बातचीत हुई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कुलदीप का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन भारत उसी टीम के साथ उतर सकता है जिसने उन्हें सेमीफाइनल तक पहुंचाया है.
कुलदीप यादव आए तो किसका कटेगा पत्ता?
बता दें कि वानखेड़े की पिच स्पिनरों के लिए मददगार रहती है. अगर कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में जगह मिलती है तो सबसे ज्यादा खतरा अक्षर पटेल या वरुण चक्रवर्ती पर है. टीम संतुलन के लिए एक स्पिनर को बाहर करना पड़ सकता है. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन कुलदीप की अनुभव और विकेट लेने की क्षमता को देखते हुए उन्हें मौका मिलने की संभावना ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर बारिश बनी विलेन, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए ICC नियम
अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय
अभिषेक शर्मा पिछले कुछ मैचों में लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं. ओपनिंग में उनकी स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट्स की कमी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. ऐसे में कई पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ अभिषेक को बाहर करने की बात कर रहे हैं. उनकी जगह कुलदीप यादव को शामिल करने की संभावना पर चर्चा तेज है.
भारत की प्लेइंग इलेवन क्या रह सकती है?
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

